वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कांगड़ा में देहर खड्ड ने ली छात्र की जान; दोस्तों के साथ नहाते समय डूबा 12वीं का वंश

कांगड़ा में दर्दनाक हादसा: देहर खड्ड में नहाते समय 12वीं के छात्र की डूबने से मौत, परिवार में कोहराम

गैस सिलेंडर भरवाने दोस्तों के साथ निकला था 17 वर्षीय वंश, अस्पताल पहुंचने से पहले ही थम गईं सांसें

जवाली (कांगड़ा):  हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। जवाली पुलिस थाना के अंतर्गत आने वाली देहर खड्ड में नहाते समय 12वीं कक्षा के एक छात्र की पानी में डूबने से मौत हो गई। इस दर्दनाक हादसे के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है, वहीं मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

सिलेंडर नहीं भरा तो खड्ड में नहाने उतरे दोस्त

​जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान 17 वर्षीय वंश (पुत्र सुमेर नाथ) निवासी कर्डियाल के रूप में हुई है। वह 12वीं कक्षा का छात्र था। बताया जा रहा है कि वंश अपने दो दोस्तों के साथ घर से गैस एजेंसी में गैस सिलेंडर भरवाने के लिए निकला था। जब वे एजेंसी पहुंचे, तो किसी कारणवश गैस सिलेंडर नहीं भरा जा सका। इसके बाद तीनों दोस्त पास ही स्थित देहर खड्ड में नहाने के लिए उतर गए।

गहरे पानी में जाने से हुआ हादसा

​नहाते समय वंश अचानक अनजाने में गहरे पानी की तरफ चला गया और डूबने लगा। वंश को पानी में डूबता देख उसके दोनों दोस्तों के होश उड़ गए और उन्होंने मदद के लिए शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर आसपास के स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर दौड़े। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद वंश को पानी से बाहर निकाला।

अस्पताल में डॉक्टरों ने घोषित किया मृत > ग्रामीणों और दोस्तों ने आनन-फानन में अचेत वंश को सिविल अस्पताल जवाली पहुंचाया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल के डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। इस खबर के सुनते ही अस्पताल परिसर में चीख-पुकार मच गई।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, जांच शुरू

​घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम तुरंत मौके पर और अस्पताल पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले की पुष्टि करते हुए एएसपी (ASP) धर्म चंद वर्मा ने बताया कि पुलिस ने मृतक के दोस्तों के बयान दर्ज कर लिए हैं और घटना के संबंध में मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। इस हादसे ने पूरे कर्डियाल गांव को झकझोर कर रख दिया है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!