कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक ने मृतक गुरबाज सिंह के परिवार से मिलकर जताया शोक

पठानकोट: विधानसभा क्षेत्र भोआ के अंतर्गत आते गांव समराला में पिछले दिनों नौजवान गुरबाज सिंह की हत्या के मामले में आज पंजाब के कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री ने कहा कि परिवार के सदस्यों के बयानों के आधार पर पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त से सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
”पंजाब सरकार इस दुख की घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है। मामले में पूरा न्याय किया जाएगा और परिवार को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।”
— लाल चंद कटारूचक, कैबिनेट मंत्री (पंजाब)

कैबिनेट मंत्री ने दुखी परिवार को ढांढस बंधाया और विश्वास दिलाया कि किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा। इस भावुक मौके पर उनके साथ रवि कुमार (सरपंच, नई जसवाली), मंगल दास (सरपंच, गुलपुर), बब्बू (सरपंच, समराला) के अलावा इलाके के अन्य गणमान्य व्यक्ति और स्थानीय लोग भी उपस्थित थे, जिन्होंने पीड़ित परिवार के साथ दुख साझा किया।








