वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

“नशा छोड़ो या शहर छोड़ो”: चंडीगढ़ पुलिस का तस्करों को आखिरी अल्टीमेटम

चंडीगढ़ पुलिस का तस्करों को अल्टीमेटम: ‘या तो नशा छोड़ो या शहर छोड़ो, वरना होगी जेल’

क्राइम ब्रांच की दो-टूक चेतावनी— संपत्तियां होंगी जब्त, पंचकूला में छिपे तस्कर भी नहीं बचेंगे

चंडीगढ़:शहर में नशे के बढ़ते जाल को पूरी तरह से काटने के लिए चंडीगढ़ पुलिस ने अब बेहद सख्त रुख अख्तियार कर लिया है। क्राइम ब्रांच के इंचार्ज इंस्पेक्टर नरेंद्र पटियाल ने नशा तस्करों और नशेड़ियों को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा है कि वे तुरंत इस काले धंधे से तौबा कर लें, अन्यथा पुलिस उनके खिलाफ ऐसी कार्रवाई करेगी कि वे उभर नहीं पाएंगे।

पुलिस के पास है पूरी ‘कुंडली’

इंस्पेक्टर पटियाल ने कहा कि जो लोग यह मानकर चल रहे हैं कि पुलिस की नजरों से उनके अवैध काम छिपे हैं, वे बड़ी गलतफहमी में हैं। पुलिस के पास शहर के हर नशा तस्कर और संदिग्ध की पूरी जानकारी मौजूद है। उन्होंने साफ लहजे में कहा, “तस्करों के पास अब केवल दो ही रास्ते बचे हैं— या तो वे नशे का काम और शहर छोड़ दें, या फिर कड़ी कानूनी कार्रवाई और जेल के लिए तैयार रहें।”

अवैध कमाई से बनी संपत्ति होगी अटैच

पुलिस अब न केवल गिरफ्तारी करेगी, बल्कि तस्करों की आर्थिक कमर भी तोड़ेगी। इंस्पेक्टर ने बताया कि कई लोग नशे की कमाई से आलीशान जीवन जी रहे हैं और संपत्तियां खड़ी कर रहे हैं। पुलिस अब ऐसे लोगों की सूची तैयार कर रही है। जांच पूरी होते ही इनकी अवैध कमाई से बनाई गई संपत्तियों को कानून के तहत जब्त (अटैच) करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

पड़ोसी शहरों में छिपे तस्करों पर भी नजर

क्राइम ब्रांच ने साफ किया कि अगर कोई तस्कर पंचकूला या आसपास के इलाकों में ठिकाना बनाकर खुद को सुरक्षित समझ रहा है, तो वह पुलिस के रडार पर है। पुलिस की टीमें इन इलाकों में भी दबिश देंगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।

जनता से अपील: सूचना दें, नाम रहेगा गुप्त

पुलिस ने आम जनता से भी इस अभियान में सहयोग की अपील की है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यदि आपके आसपास कोई नशा बेचता है या नशा करने का अड्डा चलाता है, तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दें। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!