वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में समाजसेवी श्रीजल गुप्ता की मुफ्त बीमा योजना ने छुआ नया मुकाम, जल्द शुरू होगा ‘मिशन रोशनी’ और डस्टबिन वितरण अभियान

पठानकोट में समाजसेवी श्रीजल गुप्ता की मुफ्त बीमा योजना ने छुआ नया मुकाम, जल्द शुरू होगा ‘मिशन रोशनी’ और डस्टबिन वितरण अभियान

​पठानकोट में गरीब और मेहनतकश लोगों को सुरक्षा का बड़ा सहारा प्रदान करते हुए समाजसेवी श्रीजल गुप्ता की ओर से शुरू की गई मुफ्त बीमा योजना ने 11,000 लोगों का आंकड़ा पार कर लिया है। इस योजना के अंतर्गत लाभार्थियों को 5 साल के लिए 3 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा पूरी तरह मुफ्त दिया जा रहा है।

इस संबंध में विश्वकर्मा मंदिर में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जहां लोगों को उनके बीमा दस्तावेज सौंपे गए। श्रीजल गुप्ता ने जानकारी दी कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य दिहाड़ी पर कार्य करने वाले मजदूरों, ऑटो चालकों, रेहड़ी-फड़ी धारकों और अन्य जरूरतमंद वर्गों को आर्थिक सुरक्षा कवच देना है, ताकि किसी भी अप्रिय हादसे के समय यह बीमा पीड़ित परिवार के लिए मददगार साबित हो सके और इसके लिए लाभार्थियों को अपनी जेब से कोई राशि नहीं चुकानी पड़ती। इस मुहिम को आगे बढ़ाते हुए शहर में कल से डस्टबिन वितरण का अभियान भी आरंभ किया जाएगा।

इसके साथ ही समाज सेवा के इसी क्रम में 1 नवंबर से ‘मिशन रोशनी’ का आगाज होने जा रहा है, जिसके तहत दीपावली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में 200 जरूरतमंद लोगों की आंखों का मुफ्त ऑपरेशन करवाया जाएगा ताकि उनकी दृष्टि में फिर से उजाला लौट सके। कार्यक्रम में उपस्थित नागरिकों ने श्रीजल गुप्ता के इन जनहितकारी प्रयासों की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे नेक कदमों से समाज के जरूरतमंद परिवारों को बड़ा संबल और राहत मिल रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!