समालखा में 79वें संत निरंकारी समागम का भव्य आयोजन, देश-विदेश से पहुंच रहे श्रद्धालु
हरियाणा के समालखा में 79वें संत निरंकारी समागम का आयोजन किया जा रहा है, जो छह से सात दिनों तक चलता है। यह समागम हर साल अक्टूबर के अंत में आयोजित होता है। इसमें देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी महापुरुष और श्रद्धालु सेवा, सिमरन और सत्संग के लिए बड़ी संख्या में पहुंचते हैं।
समागम स्थल पर विशाल ग्राउंड, सुंदर सजावट, ठहरने के प्रबंध और कैंटीनों की विशेष व्यवस्था की गई है। विभिन्न शहरों के भवनों के महापुरुषों द्वारा रैलियां और बैंड निकाले जाते हैं। यहां आने वाले श्रद्धालु प्रेम और सद्भाव की भावना के साथ पहुंचते हैं और आनंदित होकर लौटते हैं।
इटली से आए विशाल गुप्ता, दाद से अमित यादव, तथा जिला गुरदासपुर से नितिन महाजन और सुनीता महाजन जैसे श्रद्धालुओं ने बताया कि यहां आकर अपार सुकून और सकारात्मकता की अनुभूति होती है। संतों की सेवा करने, भूखे को भोजन कराने और नर सेवा-नारायण पूजा के संदेश को अपनाकर जीवन में मानवता की भलाई का मार्ग प्रशस्त किया जाता है। माता जी, राजपिता जी और महापुरुषों द्वारा दी गई शिक्षाओं के अनुसार यह समागम प्रेम, प्यार और सत्संग की परंपरा को निरंतर आगे बढ़ा रहा है।











