वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

हिन्दू कोऑपरेटिव बैंक पठानकोट ने पूरे किए 100 साल, शताब्दी समारोह में शेयरधारकों को बांटी जाएगी 1.30 करोड़ रुपये की राशि

हिन्दू कोऑपरेटिव बैंक पठानकोट ने पूरे किए 100 साल, शताब्दी समारोह में शेयरधारकों को बांटी जाएगी 1.30 करोड़ रुपये की राशि

​पठानकोट में हिंदू कोऑपरेटिव बैंक ने अपने 100 साल पूरे होने पर भव्य शताब्दी समारोह का आयोजन किया. इस विशेष अवसर पर पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारुचक ने विशेष अतिथि के रूप में शिरकत की. इसके अतिरिक्त पूर्व मंत्री मास्टर मोहन लाल, सुजानपुर के विधायक नरेश पुरी और शहर के कई अन्य गणमान्य व्यक्ति भी इस मौके पर मौजूद रहे.

​समारोह के दौरान बैंक के 100 वर्षों के ऐतिहासिक सफर को याद किया गया और इसके साथ ही बैंक की ओर से शेयरधारकों के लिए एक अहम घोषणा की गई. बैंक के करीब 13,000 हिस्सेधारकों को कुल 1 करोड़ 30 लाख रुपये की राशि दी जाएगी. खास बात यह है कि करीब 13 साल बाद बैंक से जुड़े इन लोगों को यह राशि मिलने जा रही है और बैंक की ओर से यह भुगतान शत-प्रतिशत दर से किया जा रहा है.

​बैंक के चेयरमैन सतीश महिंद्रा और वाइस चेयरमैन विनोद महाजन ने जानकारी दी कि पिछले वित्तीय वर्षों के दौरान बैंक ने लगभग 26 करोड़ रुपये की बिक्री की है, जिससे बैंक की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने में बड़ी मदद मिली है. इस दौरान बैंक की वार्षिक आम सभा का भी आयोजन किया गया, जिसमें बैंक के कामकाज और उपलब्धियों पर विस्तार से चर्चा हुई. वर्ष 1926 में स्थापित हिंदू कोऑपरेटिव बैंक के शताब्दी वर्ष के इस ऐतिहासिक पल पर बैंक के पदाधिकारियों, हिस्सेदारों और शहर की प्रमुख हस्तियों ने मिलकर इस बड़ी उपलब्धि का जश्न मनाया.

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!