वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की चर्चाओं के बीच अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा बयान, कहा– ‘समय आने पर देंगे जवाब’

पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफे की चर्चाओं के बीच अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का बड़ा बयान, कहा– ‘समय आने पर देंगे जवाब’

​पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष के पद से इस्तीफे को लेकर चल रही अटकलों के बीच अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का पहला बयान सामने आया है। जब पत्रकारों ने उनसे इस्तीफे के बारे में सवाल किया, तो उन्होंने गोल-ममोल जवाब देते हुए कहा कि यदि आपको इस बात की जानकारी है, तो आपका यह सवाल पूछना ही नहीं बनता। दिल्ली तलब किए जाने के सवाल पर वड़िंग ने कहा कि पार्टी के भीतर कई बातें आंतरिक होती हैं, जिन्हें सार्वजनिक नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि सही समय आने पर वह हर बात का जवाब देंगे।

​गौरतलब है कि कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब कांग्रेस के अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को तुरंत दिल्ली बुलाया है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, वड़िंग को पंजाब इकाई में होने वाले बदलाव के संकेत पहले ही दे दिए गए थे और आज उनसे औपचारिक रूप से प्रदेश अध्यक्ष पद का इस्तीफा लिया जा सकता है। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के. सी. वेणुगोपाल ने राजा वड़िंग को दिल्ली तलब किया है, जिसके बाद माना जा रहा है कि पार्टी हाईकमान किसी भी वक्त नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान कर सकती है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!