वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

चंबा के प्राकृतिक जल स्रोतों को सहेजने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण की विशेष मुहिम

चंबा में प्राकृतिक जल स्रोतों को सहेजने के लिए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण ने छेड़ी मुहिम

20 से 25 अप्रैल तक चलेगा विशेष अभियान; बच्चों ने दी प्रस्तुतियां, पनिहारों की सफाई का उठाया बीड़ा

चंबा (जितेंद्र मेहरा): राष्ट्रीय विधिक सेवाएं प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण चंबा ने पर्यावरण संरक्षण और प्राकृतिक जल संसाधनों के रखरखाव को लेकर एक विशेष मुहिम का आगाज किया है। 20 अप्रैल से शुरू हुआ यह अभियान 25 अप्रैल तक जारी रहेगा, जिसके तहत जिले के प्राकृतिक जल स्रोतों की साफ-सफाई और उनके संरक्षण पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

स्कूली बच्चों को किया जागरूक

​इसी अभियान की कड़ी में राजकीय बाल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय चंबा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीकला विज ने मुख्य अतिथि व अन्य का स्वागत किया। इस दौरान स्कूली विद्यार्थियों ने जल संरक्षण के महत्व को दर्शाती विभिन्न प्रस्तुतियों के माध्यम से समाज को एक सशक्त संदेश दिया।

बच्चे उठाएं पर्यावरण संरक्षण का बीड़ा: एकांश कपिल

​कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव एकांश कपिल ने विद्यार्थियों को जल संरक्षण और पर्यावरण के प्रति उनके दायित्वों की जानकारी दी। उन्होंने कहा:

​”बच्चे ही देश का भविष्य हैं और पर्यावरण को बचाने की जिम्मेदारी अब उन्हीं के कंधों पर है।”

​उन्होंने विद्यार्थियों को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के बारे में भी विस्तार से बताया।

युद्ध स्तर पर शुरू हुआ सफाई अभियान

​सचिव ने जानकारी दी कि अभियान के तहत जल शक्ति विभाग के माध्यम से जिले के सभी प्राकृतिक जल स्रोतों (पनिहारों) को चिन्हित किया गया है। नगर परिषद और अन्य विभागों के सहयोग से इन स्रोतों की सफाई का कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया गया है। खास बात यह रही कि स्कूली बच्चों ने भी स्वयं आगे आकर इन पनिहारों की सफाई में अपना श्रमदान दिया।

अवैध डंपिंग करने वालों पर होगी कार्रवाई

​एकांश कपिल ने चंबा वासियों से अपील की है कि वे अपने आसपास के प्राकृतिक जल स्रोतों को स्वच्छ रखें, चाहे वे साल भर बहते हों या नहीं। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि कहीं भी अवैध डंपिंग या जल स्रोतों को क्षति पहुंचाने का मामला सामने आता है, तो तुरंत प्राधिकरण को सूचित करें। प्राधिकरण संबंधित विभागों को पत्र लिखकर दोषियों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करेगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!