वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

जब कानून के रखवाले ही पड़ गए ठगों के झांसे में! जज के साथ 6 लाख की धोखाधड़ी

हमीरपुर में शातिरों के हौसले बुलंद: जज को बनाया 6 लाख की ठगी का शिकार

देशभर के साथ-साथ हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में साइबर क्राइम का ग्राफ लगातार ऊपर जा रहा है। अब साइबर ठगों ने आम जनता के बाद सीधे कानून के रखवालों को निशाना बनाना शुरू कर दिया है। जिला हमीरपुर से एक बेहद चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहाँ शातिरों ने एक जज को ठगी का शिकार बनाकर उनसे करीब 6 लाख रुपये ऐंठ लिए हैं।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, साइबर ठगों ने सुनियोजित तरीके से जज को पैसे दोगुने करने का झांसा दिया। लालच में फंसाकर उनसे निवेश (Investment) करवाया गया और इसके बाद शातिर करीब 6 लाख रुपये लेकर चंपत हो गए।

​बताया जा रहा है कि सोशल मीडिया पर किसी ऐप के माध्यम से एक विज्ञापन देखकर जज साहब ने निवेश करने का मन बनाया था, जो बाद में एक बड़ा फ्रॉड निकला। जब ठगी का अहसास हुआ, तो पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

पुलिस की कार्रवाई:

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस अभी खुलकर कुछ भी कहने से बच रही है, लेकिन एएसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि की है। माननीय जज की शिकायत पर सदर थाना हमीरपुर में आरोपियों के खिलाफ बीएनएस 318(4) के तहत एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और ठगों की तलाश में जुट गई है।

आमजन के लिए सतर्कता:

यह मामला यह साबित करता है कि साइबर ठग अब किसी को भी अपना शिकार बना सकते हैं। पुलिस प्रशासन ने जनता से अपील की है कि पैसे दोगुने करने के लुभावने विज्ञापनों या अनजान लिंक्स पर भरोसा न करें और सतर्क रहें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!