पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला की शाखाओं से 200 से अधिक कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

पठानकोट: पंजाब नेशनल बैंक (PNB) द्वारा फिटनेस, मानसिक स्वास्थ्य और शारीरिक कल्याण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रताप वर्ल्ड स्कूल, पठानकोट में दो दिवसीय “पीएनबी खेल उत्सव 2025–26” का शानदार आयोजन किया गया। 10 और 11 जनवरी को आयोजित इस खेल महोत्सव में पठानकोट, गुरदासपुर और बटाला क्षेत्रों की विभिन्न शाखाओं से आए 200 से अधिक बैंक कर्मियों ने अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


विविध खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन
उत्सव के दौरान एथलेटिक्स और इनडोर गेम्स सहित कई स्पर्धाएँ आयोजित की गईं। इसमें 100 मीटर व 1500 मीटर दौड़, शॉट पुट, बैडमिंटन, टेबल टेनिस, क्रिकेट, शतरंज, कैरम और लंबी कूद शामिल रही। यह आयोजन बैंक के एमडी एवं सीईओ श्री अशोक चंद्रा के विज़न के अनुरूप देशभर में आयोजित किया जा रहा है, ताकि कर्मचारियों में कार्य-जीवन संतुलन (Work-Life Balance) बना रहे।

विजेताओं की सूची:
विभिन्न स्पर्धाओं में बैंक कर्मियों ने पदक जीतकर अपनी फिटनेस का लोहा मनवाया:
- गोला फेंक (शॉट पुट): अश्वनी शर्मा (प्रथम), रितिश राणा (द्वितीय), जतिंदरपाल (तृतीय)।
- 100 मीटर दौड़: अरविंद भगत (प्रथम), सुमित कुमार (द्वितीय), संदीप लाठी (तृतीय)।
- लंबी कूद: अभिषेक (प्रथम), संदीप लाठी (द्वितीय), सुमित कुमार (तृतीय)।

अतिथियों के विचार
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संजित कुमार (सर्किल हेड, पीएनबी पठानकोट) ने कहा कि ऐसे आयोजन टीमवर्क और सकारात्मकता को मजबूत करते हैं। विशिष्ट अतिथियों में हीरा लाल (डिप्टी सर्किल हेड), शशांक शुक्ला (चीफ मैनेजर), राजन मल्होत्रा (LDM गुरदासपुर) और विनय मारवाह (LDM पठानकोट) मौजूद रहे।
प्रताप वर्ल्ड स्कूल के निदेशक सनी महाजन ने खुशी जताते हुए कहा कि बैंक की इस अखिल भारतीय पहल का हिस्सा बनना स्कूल के लिए गौरव की बात है। वहीं, प्राचार्या सुभ्रा रानी ने बैंक कर्मियों के उत्साह की सराहना करते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।









