वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कोलंबिया में प्रेमिका की हत्या कर भारत भागा चंडीगढ़ का युवक, इंटरपोल की मदद से तमिलनाडु में गिरफ्तार

कोलंबिया में प्रेमिका की हत्या कर भारत भागा चंडीगढ़ का युवक, इंटरपोल की मदद से तमिलनाडु में गिरफ्तार

अमेरिका के मैरीलैंड राज्य के कोलंबिया शहर में अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या करने के आरोपी 26 वर्षीय अर्जुन शर्मा को इंटरपोल और भारतीय पुलिस के एक संयुक्त अभियान में तमिलनाडु से गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी चंडीगढ़ का रहने वाला है और हत्या को अंजाम देने के बाद पुलिस को गुमराह करने के लिए खुद ही गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराकर भारत फरार हो गया था।

नए साल की शाम से लापता थी निकिता

​पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, मृतक निकिता 31 दिसंबर (नए साल की पूर्व संध्या) को अचानक लापता हो गई थी। 2 जनवरी, 2026 को अर्जुन शर्मा ने खुद हावर्ड काउंटी पुलिस विभाग में जाकर निकिता की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। उसने पुलिस को बताया कि उसने निकिता को आखिरी बार उसके अपार्टमेंट में देखा था।

अपार्टमेंट से मिली चाकुओं से गोदरी हुई लाश

​जांच के दौरान 3 जनवरी को कोलंबिया सिटी के ट्विन रिवर्स रोड स्थित अपार्टमेंट से निकिता का शव बरामद हुआ। शव पर चाकुओं के कई गहरे निशान थे, जो हत्या की क्रूरता को दर्शा रहे थे। पुलिस को शक तब गहराया जब उन्होंने पाया कि रिपोर्ट दर्ज करवाने के तुरंत बाद अर्जुन देश छोड़ चुका था।

शातिर दिमाग: रिपोर्ट दर्ज कराकर 4 जनवरी को पहुंचा अमृतसर

​अर्जुन ने बेहद शातिर तरीके से इस पूरी साजिश को अंजाम दिया। 2 जनवरी को पुलिस को गुमराह करने के लिए रिपोर्ट लिखवाई और 4 जनवरी को सीधी उड़ान (Direct Flight) लेकर अमृतसर पहुंच गया। अमेरिकी संघीय एजेंसियों (FBI) ने तुरंत गिरफ्तारी वारंट जारी किया और इंटरपोल के माध्यम से ‘रेड कॉर्नर नोटिस’ की तर्ज पर भारत से संपर्क साधा।

जांच और प्रत्यर्पण की तैयारी

​तकनीकी निगरानी और खुफिया इनपुट की मदद से इंटरपोल ने अर्जुन को तमिलनाडु से धर दबोचा। फिलहाल अमेरिकी एजेंसियां और भारतीय पुलिस मिलकर उसे अमेरिका प्रत्यर्पित (Extradite) करने की कानूनी प्रक्रिया पूरी कर रही हैं।

“पुलिस अभी भी इस जघन्य हत्याकांड के पीछे के मकसद की तलाश कर रही है। शुरुआती जांच में आपसी झगड़े या रंजिश को कारण माना जा रहा है। भारतीय दूतावास ने निकिता के परिवार को हर संभव कानूनी सहायता देने का आश्वासन दिया है।”

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!