वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

विजय हजारे ट्रॉफी: ‘हिटमैन’ के आउट होते ही खाली हुआ स्टेडियम, उत्तराखंड के खिलाफ पहली गेंद पर लौटे पवेलियन

विजय हजारे ट्रॉफी: ‘हिटमैन’ के आउट होते ही खाली हुआ स्टेडियम, उत्तराखंड के खिलाफ पहली गेंद पर लौटे पवेलियन

​जयपुर :विजय हजारे ट्रॉफी में मुंबई और उत्तराखंड के बीच शुक्रवार को खेला गया मुकाबला प्रशंसकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं रहा। टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ धमाकेदार शतक जड़ने वाले रोहित शर्मा का बल्ला दूसरे ही मैच में खामोश हो गया। जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में ‘हिटमैन’ को खेलते देखने के लिए उमड़ी भारी भीड़ उस वक्त मायूस हो गई जब रोहित मैच की पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले आउट हो गए।

​गोल्डन डक पर आउट हुए रोहित

​उत्तराखंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और यह फैसला उनके लिए जैकपॉट साबित हुआ। मुंबई की पारी के दूसरे ओवर की पहली ही गेंद पर उत्तराखंड के गेंदबाज देवेंद्र सिंह बोरा ने रोहित शर्मा को अपने जाल में फंसा लिया। रोहित का कैच जगमोहन नागरकोटी ने लपका। जैसे ही अंपायर की उंगली उठी, पूरे स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया।

​फैंस में दिखी मायूसी, खाली हुए स्टैंड्स

​रोहित शर्मा की लोकप्रियता का आलम यह था कि जयपुर के प्रशंसक सुबह 6 बजे से ही स्टेडियम के बाहर कतारों में लग गए थे। हर कोई रोहित के बल्ले से चौके-छक्कों की बारिश देखना चाहता था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जैसे ही रोहित आउट होकर पवेलियन लौटे, बड़ी संख्या में फैंस स्टेडियम छोड़कर बाहर चले गए। फैंस का कहना था कि वे केवल रोहित की बल्लेबाजी देखने आए थे।

​खान बंधुओं ने संभाला मोर्चा

​कप्तान के जल्दी आउट होने के बाद मुंबई की पारी को खान बंधुओं ने पटरी पर लाया। सरफराज खान (55) और मुशीर खान (55) ने अर्धशतकीय पारियां खेलकर टीम को संकट से निकाला। खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 28 ओवर में 4 विकेट खोकर 166 रन बना लिए थे।

​सिक्किम के खिलाफ मचाया था गदर

​गौरतलब है कि सात साल बाद लिस्ट-ए क्रिकेट में वापसी करते हुए रोहित शर्मा ने पिछले मैच में सिक्किम के खिलाफ तूफानी 155 रन बनाए थे। उन्होंने मात्र 94 गेंदों की अपनी पारी में 18 चौके और 9 छक्के जड़े थे।

​मिशन 2027: वनडे पर है नजर

​टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले चुके 38 वर्षीय रोहित शर्मा का अब पूरा ध्यान केवल वनडे फॉर्मेट पर है। हाल ही में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में शतक जमाकर उन्होंने अपने फॉर्म का परिचय दिया था। रोहित का लक्ष्य 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए खुद को पूरी तरह तैयार रखना है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!