वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सुजानपुर में मावां-धीयां सत्कार योजना को लेकर आप की विशेष बैठक, हलका इंचार्ज स्वरन सिंह सलारिया रहे मौजूद

सुजानपुर में मावां-धीयां सत्कार योजना को लेकर आप की विशेष बैठक, हलका इंचार्ज स्वरन सिंह सलारिया रहे मौजूद

​पठानकोट के सुजानपुर में आम आदमी पार्टी की ओर से ‘मावां-धीयां सत्कार योजना’ के तहत महिलाओं के साथ एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में सुजानपुर के हलका इंचार्ज स्वरन सिंह सलारिया विशेष रूप से उपस्थित हुए।

​कार्यक्रम के दौरान स्वरन सिंह सलारिया ने महिलाओं के साथ विस्तार से बातचीत की और योजना के विभिन्न पहलुओं पर चर्चा करते हुए इसकी पूरी जानकारी साझा की। उन्होंने महिलाओं को बताया कि जिस प्रकार उन्होंने पहले मेहनत की है, उसी तरह आगामी चुनावों के समय भी पार्टी के लिए काम करना होगा। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी की नीतियों, पिछले पांच वर्षों में किए गए विकास कार्यों तथा आगामी योजनाओं के बारे में भी अवगत कराया।

​इस बैठक में आम आदमी पार्टी के अन्य स्थानीय कार्यकर्ता और पदाधिकारी भी भारी संख्या में मौजूद रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!