वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला, पंजाब के नशा कारोबार पर गरमाई सियासत

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का ‘आप’ सरकार पर तीखा हमला, पंजाब के नशा कारोबार पर गरमाई सियासत

​पंजाब में नशे के काले कारोबार को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आम आदमी पार्टी सरकार पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि ‘आप-दा सरकार’ ने पंजाब को नशे के गर्त में धकेलने में कोई कसर नहीं छोड़ी, जिसके कारण अनेक परिवारों को अपने जवान बच्चों को खोना पड़ा है।

​अमित शाह ने सोशल मीडिया पर पोस्ट जारी कर कहा कि आप सरकार के संरक्षण में फल-फूल रहे चिट्टा कारोबारियों के खिलाफ आवाज उठाने वाले जिन लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी है, उनके परिजनों से वह मंगलवार, 20 अक्टूबर को मानसा, संगरूर और गुरदासपुर में मुलाकात करेंगे।

​केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि इन परिवारों ने जो अपनों को खोया है, उस दुख को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उन्होंने स्पष्ट किया कि नशे के इस काले कारोबार के खिलाफ उठने वाली आवाजों को दबाने की कोशिश कभी सफल नहीं होगी और पंजाब के लोग इसका मुंहतोड़ जवाब देंगे।

​अंत में अमित शाह ने कहा कि भारत सरकार चिट्टा कारोबारियों को चुन-चुनकर जेल की सलाखों के पीछे भेजेगी। उन्होंने पंजाब सहित पूरे देश को नशे के कारोबार से मुक्त करने का कड़ा संकल्प दोहराया है। गृह मंत्री के इस तीखे बयान के बाद पंजाब में नशे के मुद्दे पर सियासी घमासान और अधिक तेज होने के पूरे आसार बन गए हैं।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!