पठानकोट में पुलिस का बड़ा एक्शन: 52.38 ग्राम हेरोइन और 3,500 रुपये की ड्रग मनी के साथ दो युवक गिरफ्तार
पठानकोट में नशे के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 52.38 ग्राम हेरोइन और 3,500 रुपये की ड्रग मनी के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए व्यक्तियों की पहचान लक्ष्मण उर्फ लक्की और विशाल उर्फ जोबन निवासी अमृतसर के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना सदर पठानकोट में मामला दर्ज कर लिया है और फिलहाल मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। इस मौके पर पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जीरो टॉलरेंस पॉलिसी के तहत ड्रग्स के मामलों में किसी भी तरह की ढील नहीं दी जाएगी।









