वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

ट्रैफिक जाम खुलवाते समय दो बसों के बीच फंसे एएसआई राजेश कुमार तेजा, टांडा ले जाते वक्त तोड़ा दम

ट्रैफिक जाम खुलवाते समय दो बसों के बीच फंसे एएसआई राजेश कुमार तेजा, टांडा ले जाते वक्त तोड़ा दम

​हिमाचल प्रदेश के चिंतपूर्णी स्थित भरवाईं चौक पर यातायात सुचारू करवाते समय एक बेहद दुखद सड़क हादसे में सहायक उप-निरीक्षक (एएसआई) राजेश कुमार तेजा का निधन हो गया। ड्यूटी के दौरान मुस्तैदी से जाम खुलवाते वक्त दो बसों के बीच फंस जाने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए थे। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, आपातकालीन नंबर 112 पर भरवाईं चौक में ट्रैफिक जाम की सूचना मिलने के बाद चिंतपूर्णी थाने में तैनात एएसआई राजेश कुमार तुरंत मौके पर पहुंचे थे। जब वह भरवाईं-ज्वाला जी मार्ग पर खड़े होकर यातायात को सुचारू कर रहे थे, तभी मुबारिकपुर और कांगड़ा की दिशा से आ रही दो बसें एक-दूसरे को क्रॉस करने लगीं, जिसके बीच में आने से एएसआई राजेश कुमार गंभीर रूप से हादसे का शिकार हो गए।

​दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने उन्हें चिंतपूर्णी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर हालत को देखते हुए टांडा मेडिकल कॉलेज के लिए रैफर कर दिया, लेकिन टांडा ले जाते समय रास्ते में भरवाईं के पास ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए ऊना क्षेत्रीय अस्पताल भेजकर दुर्घटना के सटीक कारणों का पता लगाने के लिए गहन जांच शुरू कर दी है। 53 वर्षीय दिवंगत एएसआई राजेश कुमार तेजा कांगड़ा जिले के नगरोटा सूरियां के रहने वाले थे और अपने पीछे पत्नी, एक बेटा और एक बेटी छोड़ गए हैं। अपने महकमे में बेहद मेहनती, कर्तव्यनिष्ठ और ईमानदार अधिकारी के रूप में पहचाने जाने वाले एएसआई तेजा के इस आकस्मिक निधन से जहां परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है, वहीं पुलिस महकमे, चिंतपूर्णी व्यापार मंडल और स्थानीय लोगों में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!