समाज सेवक सृजल गुप्ता ने किया आदर्श युवा क्लब घियाला की रामलीला का शुभारंभ
घियाला: आदर्श युवा क्लब घियाला की ओर से श्रीरामलीला के पावन अवसर पर भव्य रामलीला मंचन का आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर क्षेत्र के प्रमुख समाज सेवक सृजल गुप्ता ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की और दीप प्रज्वलित कर रामलीला मंचन की नाइट का विधिवत शुभारंभ किया। कार्यक्रम के दौरान क्लब के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने मुख्यातिथि सृजल गुप्ता को स्मृति चिन्ह देकर भावभिना अभिनंदन व सम्मान किया।
समारोह को संबोधित करते हुए समाज सेवक सृजल गुप्ता ने कहा कि श्रीरामलीला भारतीय संस्कृति, संस्कारों और धार्मिक परंपराओं का एक अभिन्न अंग है। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हम सभी को सत्य, मर्यादा, त्याग, कर्तव्यनिष्ठा और धर्म के मार्ग पर चलने की अमर प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि रामलीला के माध्यम से भगवान श्रीराम के उच्च आदर्शों और शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाने का यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है।
आयोजनकर्ताओं की प्रशंसा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि इस प्रकार के धार्मिक व सांस्कृतिक आयोजन हमारी समृद्ध विरासत को सहेजने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी जड़ों, संस्कृति और महान परंपराओं से जोड़े रखने में अहम भूमिका निभाते हैं। अंत में सृजल गुप्ता ने सफल आयोजन के लिए आदर्श युवा क्लब घियाला के सभी सदस्यों को हार्दिक बधाई दी और उन्हें भविष्य में भी इसी तरह धार्मिक व सामाजिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर योगदान देने के लिए प्रोत्साहित किया।











