वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

78 आंगनवाड़ी हेल्परों को बांटे गए नियुक्ति पत्र, मान सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध: लाल चंद कटारूचक्क

78 आंगनवाड़ी हेल्परों को बांटे गए नियुक्ति पत्र, मान सरकार युवाओं को रोजगार देने के लिए प्रतिबद्ध: लाल चंद कटारूचक्क

​पठानकोट: पंजाब सरकार द्वारा युवाओं को रोजगार के नए अवसर प्रदान करने की मुहिम के तहत विधानसभा हलका भोआ के जसवाली रेस्ट हाउस में जिला प्रोग्राम अफसर संजीव शर्मा की अध्यक्षता में एक विशेष समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले मंत्री लाल चंद कटारूचक्क मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और हलके के विभिन्न गांवों की 78 नव-नियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों को नियुक्ति पत्र सौंपे।

​समारोह में नव-नियुक्त महिलाओं और उनके परिवारों को बधाई देते हुए कैबिनेट मंत्री लाल चंद कटारूचक्क ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य सरकार राज्य के युवाओं और महिलाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि वर्ष 2022 से अब तक पंजाब सरकार द्वारा पारदर्शी और योग्यता के आधार पर 71 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां दी जा चुकी हैं। इसके अलावा राज्य में निवेश को बढ़ावा देकर निजी क्षेत्र में भी रोजगार के अवसर पैदा करने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

​कैबिनेट मंत्री ने भर्ती प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता और निष्पक्षता बरतने की बात दोहराते हुए कहा कि उम्मीदवारों का चयन पूरी तरह मेरिट के आधार पर किया गया है। उन्होंने नव-नियुक्त आंगनवाड़ी हेल्परों से अपनी जिम्मेदारियों को ईमानदारी, मेहनत और निष्ठा से निभाने की अपील की। उन्होंने जोर देकर कहा कि आंगनवाड़ी केंद्र छोटे बच्चों की उचित देखभाल, पोषण और उनके शुरुआती विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इन 78 महिलाओं को नियुक्ति पत्र मिलने से जहां उन्हें रोजगार प्राप्त हुआ है, वहीं आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से बच्चों और उनके परिवारों को दी जाने वाली सेवाओं को और मजबूती मिलेगी।

​इस अवसर पर जिला परिषद सदस्य भूपिंदर सिंह मुन्ना, पार्षद बलजिंदर कौर, ब्लॉक समिति घरोटा की उपाध्यक्ष नीरू शर्मा, नवी जसवाली के सरपंच रवि कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!