ट्रेन का इंतजार कब होगा खत्म? राजीव भारद्वाज ने डीआरएम संग किया निरीक्षण, तारीख पर अभी भी सस्पेंस
पठानकोट-जोगिंदरनगर रेल सेवा का इंतजार कर रहे यात्रियों के लिए अभी भी कोई स्पष्ट जवाब नहीं है। मंगलवार को नूरपुर रोड रेलवे स्टेशन पर सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज और जम्मू डिवीजन के डीआरएम विवेक कुमार ने ट्रैक का निरीक्षण किया, लेकिन ट्रेन कब चलेगी, इसकी तारीख अभी तय नहीं हुई है। डीआरएम ने कहा कि पहले ट्रैक की सुरक्षा रिपोर्ट और निरीक्षण की स्थिति सामने आएगी, इसके बाद ही ट्रेन चलाने का फैसला लिया जाएगा।
वहीं, सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने कहा कि उनकी कोशिश है कि पहले की तरह सभी सात ट्रेनें नियमित रूप से चलें। उन्होंने साफ कहा कि पठानकोट के व्यापारियों की समस्या का समाधान किया जाएगा, लेकिन इसके लिए नूरपुर और कांगड़ा की जनता को परेशानी नहीं होनी चाहिए।
फिलहाल यात्रियों को रेल सेवा शुरू होने के लिए सुरक्षा रिपोर्ट का इंतजार करना होगा।











