वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी पर हमला, सिख समुदाय और व्यापार मंडल में भारी रोष

पठानकोट में गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी पर हमला, सिख समुदाय और व्यापार मंडल में भारी रोष

​पठानकोट के डिवीजन नंबर 1 क्षेत्र के अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी स्थित गुरुद्वारा साहिब के हेड ग्रंथी ज्ञानी हरदेव सिंह पर गुरविंदर सिंह चावला नामक एक व्यक्ति द्वारा हमला करने और उन्हें हथियारों से डराने-धमकाने का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़ित हेड ग्रंथी हरदेव सिंह ने बताया कि जब वे गुरुद्वारा साहिब की ओर आ रहे थे, तब आरोपी ने रास्ते में उन्हें रोककर उनके साथ गाली-गलौज की और लोहे की पट्टी से उनकी पीठ तथा सिर पर वार किया। आरोपी ने इस दौरान अपनी वीडियो भी बनाई और उन्हें जान से मारने की धमकियां दीं।

​इस घटना के बाद से स्थानीय सिख समुदाय और व्यापार मंडल के लोगों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। इस पूरी घटना की शिकायत डिवीजन नंबर 1 के एसएचओ विजय कुमार के पास दर्ज करवा दी गई है।

सिख संगत और व्यापार मंडल के प्रतिनिधियों ने प्रशासन से पुरजोर मांग की है कि आरोपी के खिलाफ जल्द से जल्द सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में शहर में इस तरह की असामाजिक हरकतें दोबारा न हो सकें और शांति व्यवस्था बनी रहे।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!