खुला सीवरेज होल बना मुसीबत, गड्ढे में फिर फंसी गाड़ी; कब जागेगा प्रशासन?
शहर के वार्ड नंबर 23 में बदहाल सड़क और खुला सीवर मैनहोल स्थानीय जनता के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। पिछले करीब तीन महीनों से सीवर का मुख्य ढक्कन खुला हुआ है और सड़क पर बने इस जानलेवा गड्ढे में आए दिन वाहन चालकों की गाड़ियां फंस रही हैं।
स्थानीय निवासियों और वाहन चालकों ने कई बार संबंधित अधिकारियों और ठेकेदारों से इसकी शिकायत की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला और कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि यह लापरवाही किसी बड़े हादसे या ‘मर्डर’ जैसा गंभीर खतरा पैदा कर रही है,
क्योंकि यह सीवर इतना गहरा है कि यदि कोई बच्चा, महिला या बुजुर्ग इसमें गिर गया, तो उसका बचना नामुमकिन है।
स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस खुले हुए मैनहोल और सड़क के अन्य गड्ढों को स्थायी रूप से ठीक किया जाए, ताकि किसी बड़ी अनहोनी को टाला जा सके।











