वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

इतिहास रचेगा पठानकोट: माल्टा और रोमानिया समेत कई देशों के पूर्व प्रधानमंत्री आएंगे शहर, धार्मिक स्थलों पर माथा टेककर मांगी गई सफलता की दुआ

पठानकोट जल्द ही बनेगा वैश्विक मंच का गवाह, सृजल गुप्ता के प्रयासों से दुनिया भर के दिग्गज नेता पहुंचेंगे शहर

​पठानकोट:पठानकोट शहर जल्द ही इतिहास रचने जा रहा है। दुनिया भर के कई देशों के पूर्व प्रधानमंत्री और वैश्विक स्तर के दिग्गज लीडर जल्द ही पठानकोट की धरती पर नजर आएंगे। शहर के प्रसिद्ध समाज सेवक और शिक्षाविद सृजल गुप्ता के नेतृत्व में 11 अक्टूबर को ढांगू रोड स्थित होटल सरोवर पोर्टिको में भव्य ‘टेड एक्स केलेडोनियन’ (TEDx Caledonian) कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

​इस विश्व स्तरीय आयोजन की सफलता और शहर की समृद्धि की कामना के लिए आज सृजल गुप्ता ने सबसे पहले निमंत्रण कार्ड शहर के प्रमुख धार्मिक स्थलों पर अर्पित किए। उन्होंने शहर के प्रसिद्ध माता आशापूर्णी मंदिर, मिशन रोड चर्च और गुरुद्वारा साहिब संत आश्रम में माथा टेककर कार्यक्रम के निर्विघ्न संपन्न होने का आशीर्वाद मांगा।

​इस दौरान सृजल गुप्ता ने स्पष्ट किया कि यह किसी व्यक्ति विशेष का नहीं, बल्कि पूरे पठानकोट शहर और यहां के हर एक वासी की तरक्की का आयोजन है। उन्होंने कहा कि देश-विदेश से आने वाले पूर्व प्रधानमंत्री और दिग्गज नेता सिर्फ उनके लिए नहीं, बल्कि पूरे पठानकोट के गौरव के लिए पधार रहे हैं।

​इस ऐतिहासिक मंच पर माल्टा, रोमानिया, मोल्दोवा और स्लोवाकिया जैसे प्रमुख देशों के पूर्व प्रधानमंत्री सहित कई ग्लोबल लीडर अपने विचार साझा करने विशेष रूप से पहुंच रहे हैं, जो पठानकोट के लिए अत्यंत गर्व का विषय है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!