वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

बालू में बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर साल नदी में गिरी फ्लोरी मिक्सर मशीन, चालक ने कूदकर बचाई जान

चम्बा के बालू क्षेत्र में पेश आया हादसा, साल नदी में गिरी फ्लोरी मिक्सर मशीन

​चम्बा मुख्यालय के साथ लगते बालू क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा टल गया, जब निर्माण कार्य में जुटी एक फ्लोरी मिक्सर मशीन अनियंत्रित होकर गहरी साल नदी में जा गिरी। इस दुर्घटना में मशीन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए।

​बालू के समीप साल नदी के पास इन दिनों निर्माण कार्य चल रहा है। शुक्रवार को जब यह मशीन काम में व्यस्त थी, तो अचानक अनियंत्रित होकर सड़क से सीधे नीचे नदी में जा गिरी। हादसे के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल पैदा हो गया और आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े।

​गनीमत यह रही कि हादसे के समय चालक ने अत्यधिक सूझबूझ का परिचय देते हुए समय रहते मशीन से छलांग लगा दी, जिससे उसकी जान बाल-बाल बच गई। इस घटना में किसी भी प्रकार के जानी नुकसान की सूचना नहीं है।

​घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने दुर्घटना के कारणों की गहराई से जांच शुरू कर दी है और नियमों के तहत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!