वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

नूरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: चक्की खड्ड और ढांगूपीर में अवैध खनन पर शिकंजा, 2 जेसीबी, 4 टिप्पर और 1 ट्रैक्टर जब्त

नूरपुर पुलिस की सख्त कार्रवाई: चक्की खड्ड और ढांगूपीर में अवैध खनन पर शिकंजा, 2 जेसीबी, 4 टिप्पर और 1 ट्रैक्टर जब्त

 

पुलिस जिला नूरपुर में अवैध खनन के खिलाफ पुलिस ने अपना शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। क्षेत्र में लगातार मिल रही शिकायतों और प्राकृतिक संपदा के अवैध दोहन पर पूर्ण अंकुश लगाने के उद्देश्य से नूरपुर पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। ताजा मामले में सी.आई.ए.-1 (CIA-1) नूरपुर की टीम ने कंडवाल स्थित चक्की खड्ड में दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध खनन में संलिप्त मशीनरी और वाहन पकड़े हैं।

​कंडवाल और ढांगूपीर में हुई कार्रवाई

​मिली जानकारी के अनुसार, 23 सितंबर 2026 को सी.आई.ए.-1 नूरपुर की टीम अपने क्षेत्र में गश्त और अवैध गतिविधियों की निगरानी पर तैनात थी। इसी दौरान गश्त के दौरान कंडवाल चक्की पुल के पास चक्की खड्ड में अवैध खनन का मामला सामने आया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए मौके से 04 टिप्पर और 02 जेसीबी मशीनों को अपने कब्जे में ले लिया।

​इसके अलावा, पुलिस चौकी ढांगूपीर (थाना डमटाल) के क्षेत्र में भी अवैध खनन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 01 ट्रैक्टर को जब्त किया गया है।

​पुलिस ने दी कड़ी चेतावनी

  • ​कंडवाल क्षेत्र से पकड़े गए सभी 04 टिप्परों और 02 जेसीबी मशीनों को आगामी कानूनी कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी कंडवाल के सुपुर्द कर दिया गया है।
  • ​ढांगूपीर में पकड़े गए ट्रैक्टर के खिलाफ भी संबंधित अधिनियम के तहत चालान और अन्य विधिक प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई हैं।

​पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि प्राकृतिक संपदा का अवैध दोहन किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। नियमों की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध पुलिस का यह सख्त अभियान भविष्य में भी निरंतर जारी रहेगा।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!