वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

तुड़ी वाला चौक पर सीवर ओवरफ्लो और जलभराव से त्रस्त जनता, रेलवे और नगर निगम के बीच उलझकर रह गई समस्या

तुड़ी वाला चौक पर सीवर ओवरफ्लो और जलभराव से त्रस्त जनता, रेलवे और नगर निगम के बीच उलझकर रह गई समस्या

 

​पठानकोट:स्थानीय तुड़ी वाला चौक पर सीवर का गंदा पानी ओवरफ्लो होकर लगातार सड़कों पर फैल रहा है, जिससे राहगीरों, वाहन चालकों और स्थानीय दुकानदारों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि सामान्य दिनों में भी यहां जलभराव के कारण दोपहिया और चारपहिया वाहन चालकों का यहां से निकलना दूभर हो गया है। गंदे पानी के छींटे पड़ने से लोगों के कपड़े खराब हो रहे हैं, और कई बार वाहन फिसलने से राहगीर दुर्घटनाओं का शिकार भी हो चुके हैं।

​प्रशासन की अनदेखी से बढ़ रहा रोष

स्थानीय निवासियों और दुकानदारों का कहना है कि यह समस्या कोई नई नहीं है, बल्कि पिछले कई वर्षों से लगातार बनी हुई है। पिछले 5-6 वर्षों से व्यवसाय कर रहे और स्थानीय लोगों का कहना है कि वे इस नरकीय जीवन को जीने के लिए विवश हैं। इस संबंध में कई बार संबंधित विभागों से गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकाला गया है।

​विभागों के बीच फंसी जिम्मेदारी

जब स्थानीय लोग इस समस्या को लेकर संबंधित अधिकारियों या कार्यालयों में जाते हैं, तो उन्हें यह कहकर टाल दिया जाता है कि यह क्षेत्र रेलवे अंडरब्रिज के अंतर्गत आता है और यह रेलवे का काम है। वहीं, जब रेलवे अधिकारियों से संपर्क किया जाता है, तो उनका कहना होता है कि यह नगर निगम की जिम्मेदारी है। दो विभागों के बीच आपसी खींचतान और टालमटोल के चक्कर में आम जनता पिस रही है और समस्या का समाधान जस का तस बना हुआ है।

​जनता की मांग और चेतावनी

क्षेत्र के लोगों ने प्रशासन से गुहार लगाई है कि थोड़ी बहुत भी इंसानियत बाकी है, तो इस गंभीर समस्या का जल्द से जल्द हल निकाला जाए। जनता ने मांग की है कि सीवर के निकास (ड्रेनेज सिस्टम) को दुरुस्त किया जाए या अंडरग्राउंड पाइपलाइन बिछाकर गंदे पानी को किसी सुरक्षित स्थान पर डायवर्ट किया जाए, ताकि इस मार्ग से आने-जाने वाले आम लोगों और स्कूली बच्चों को राहत मिल सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!