मानावाला स्टेशन पर नॉन-इंटरलॉकिंग कार्य: फिरोजपुर मंडल ने कई ट्रेनों के बदले मार्ग, यात्रा से पहले चेक करें नया शेड्यूल
नई दिल्ली/अमृतसर, उत्तर रेलवे के फिरोजपुर मंडल के अंतर्गत जालंधर कैंट-अमृतसर रेलखंड पर स्थित मानावाला (MOW) स्टेशन पर ‘लॉगर लूप्स’ (Longer Loops) के निर्माण कार्य के कारण रेलवे ने ब्लॉक लेने का निर्णय लिया है। यह कार्य 21 सितंबर 2026 से 27 सितंबर 2026 तक चलेगा, जिसके चलते सुरक्षा और सुगम संचालन को ध्यान में रखते हुए कई महत्वपूर्ण ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन (Diversion) किया गया है।
रेलवे प्रशासन द्वारा दी गई आधिकारिक जानकारी के अनुसार, इस अवधि में जम्मू मंडल से होकर आने-जाने वाली प्रमुख ट्रेनें परिवर्तित मार्गों से संचालित होंगी।
परिवर्तित मार्गों से चलने वाली प्रमुख ट्रेनें:
- 1. गाड़ी संख्या 22430 (पठानकोट – दिल्ली एक्सप्रेस)
- तिथि: 21.09.2026 से 27.09.2026 तक (25 सितंबर को छोड़कर, कुल 06 ट्रिप)।
- नया मार्ग: यह ट्रेन अपने निर्धारित मार्ग के बजाय पठानकोट – मुकेरियां – जालंधर कैंट – लुधियाना के रास्ते चलाई जाएगी।
- 2. गाड़ी संख्या 22429 (दिल्ली – पठानकोट एक्सप्रेस)
- तिथि: 21.09.2026 से 27.09.2026 तक (24 सितंबर को छोड़कर, कुल 06 ट्रिप)।
- नया मार्ग: यह ट्रेन लुधियाना – जालंधर कैंट – मुकेरियां – पठानकोट के रास्ते गंतव्य तक पहुँचेगी।
- 3. गाड़ी संख्या 14803 (भगत की कोठी – जम्मू तवी एक्सप्रेस)
- तिथि: 21.09.2026 से 26.09.2026 तक (कुल 06 ट्रिप)।
- नया मार्ग: परिवर्तित मार्ग जालंधर कैंट – मुकेरियां – पठानकोट से होकर संचालित होगी।
- 4. गाड़ी संख्या 14804 (जम्मू तवी – भगत की कोठी एक्सप्रेस)
- तिथि: 21.09.2026 से 27.09.2026 तक (कुल 07 ट्रिप)।
- नया मार्ग: परिवर्तित मार्ग पठानकोट – मुकेरियां – जालंधर कैंट के रास्ते चलाई जाएगी।
- 5. गाड़ी संख्या 18101 (टाटानगर – जम्मू तवी एक्सप्रेस)
- तिथि: 23.09.2026 और 25.09.2026 (कुल 02 ट्रिप)।
- नया मार्ग: यह ट्रेन जालंधर कैंट – मुकेरियां – पठानकोट के रास्ते निकाली जाएगी।
- 6. गाड़ी संख्या 18309 (संबलपुर – जम्मू तवी एक्सप्रेस)
- तिथि: 24.09.2026 (01 ट्रिप)।
- नया मार्ग: यह गाड़ी जालंधर कैंट – मुकेरियां – पठानकोट के रास्ते अपने गंतव्य की ओर जाएगी।
यात्रियों के लिए विशेष अपील:
रेलवे ने यात्रियों से अनुरोध किया है कि किसी भी प्रकार की असुविधा या परेशानी से बचने के लिए अपनी यात्रा शुरू करने से पहले रेल मदद हेल्पलाइन नंबर 139 या एनटीईएस (NTES) ऐप के माध्यम से अपनी ट्रेन की लाइव स्थिति की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें।











