पठानकोट में सराहनीय पहल, ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त एंटी ड्रग एसोसिएशन द्वारा सम्मानित
पठानकोट में ट्रैफिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और युवाओं को नशे के खिलाफ जागरूक करने में अहम भूमिका निभाने वाले ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त को एंटी ड्रग एसोसिएशन की ओर से सम्मानित किया गया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा कि ब्रह्म दत्त अपनी ड्यूटी पूरी ईमानदारी से निभाने के साथ-साथ लोगों को नशे के खिलाफ जागरूक करने में लगातार योगदान दे रहे हैं।
इसी सेवा भावना को देखते हुए उनका हौसला बढ़ाया गया है। इस मौके पर एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित और नशा-मुक्त समाज के निर्माण के लिए पुलिस और सामाजिक संगठनों का मिलकर काम करना बेहद जरूरी है। सम्मान मिलने पर ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्म दत्त ने एसोसिएशन का आभार जताया और आगे भी पूरी जिम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाते रहने का संकल्प लिया।










