सरकाघाट: ढलवाण में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्कूटी सवार दो युवकों से 93 ग्राम चरस बरामद; मामला दर्ज
उपमंडल सरकाघाट की उपतहसील ढलवाण के अंतर्गत पुलिस ने नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए स्कूटी सवार दो युवकों से 93 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने स्कूटी को कब्जे में लेकर दोनों युवकों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, एक पुलिस टीम ढलवाण के पास गश्त पर मौजूद थी। इसी दौरान मंडी की तरफ से जाहु की ओर आ रही एक स्कूटी को जांच के लिए रोका गया। स्कूटी सवार दोनों युवकों की जब तलाशी ली गई, तो उनके पास से चरस बरामद हुई।
पकड़े गए आरोपियों की पहचान मनीष पुरी पुत्र विजय कुमार, निवासी खरोटा (बंगाणा, जिला ऊना) तथा दिनेश कुमार पुत्र नरेश कुमार, निवासी भोटा (जिला हमीरपुर) के रूप में हुई है।
डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि बरामद चरस की यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था।











