वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

सेली रोड पर पंजाब नेशनल बैंक मार्ग का सुधरा हाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने शुरू करवाया निर्माण कार्य; राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत

सेली रोड पर पंजाब नेशनल बैंक मार्ग का सुधरा हाल, इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट ने शुरू करवाया निर्माण कार्य; राहगीरों को मिलेगी बड़ी राहत

​सेली रोड स्थित एनवायरनमेंट पार्क और पुराने इनकम टैक्स ऑफिस के पास पंजाब नेशनल बैंक की ओर जाने वाला रास्ता लंबे समय से बदहाली के आंसू बहा रहा था। पाइप ओवरफ्लो होने और लीकेज के कारण इस रास्ते पर हमेशा पानी भरा रहता था, जिससे गहरे गड्ढों का अनुमान लगाना असंभव हो जाता था और राहगीरों, विद्यार्थियों तथा आम जनता को आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था।

हालांकि, अब इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा इस मार्ग का निर्माण कार्य शुरू करवा दिए जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है। पुराने इनकम टैक्स ऑफिस के साथ वाला सीधा मार्ग और पीएनबी की ओर जाने वाला रास्ता अब ठीक कराया जा रहा है, जिससे बैंक और अस्पताल जाने वाले लोगों को अब लंबे रास्तों से घूमकर नहीं जाना पड़ेगा।

​दूसरी ओर, क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बीच स्थानीय लोगों ने कुछ व्यवस्थाओं पर सवाल उठाए हैं। इनकम टैक्स के पुराने कार्यालय के पास सीवर के ढक्कन और गड्ढों की मरम्मत तो करवा दी गई है, लेकिन वहां पुरानी टूटी-फूटी इंटरलॉकिंग टाइलें, रेता और निर्माण सामग्री का मलबा अभी भी वैसे ही बिखरा हुआ है। स्थानीय निवासियों और राहगीरों का कहना है कि जब निर्माण कार्य करवाए जा रहे हैं, तो उनकी पूर्ण रूप से सार-संभाल भी की जानी चाहिए ताकि इस बिखरे हुए मलबे और टूटी टाइलों से किसी दुर्घटना का अंदेशा न रहे। शहर की अन्य समस्याओं के बीच इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट द्वारा इन मामलों पर भी जल्द संज्ञान लिए जाने की उम्मीद जताई जा रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!