वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

वॉर्ड 23 में बदहाल सड़क और खुला सीवरेज होल बना जी का जंजाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

वॉर्ड 23 में बदहाल सड़क और खुला सीवरेज होल बना जी का जंजाल, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा

​पठानकोट: शहर के वॉर्ड नंबर 23 में विकास के दावे कागजी साबित हो रहे हैं। यहां की मुख्य सड़क पर लंबे समय से एक बड़ा सीवरेज होल और खतरनाक गड्ढा खुला पड़ा है, जो स्थानीय लोगों और राहगीरों के लिए गंभीर खतरा बन चुका है। हालात यह हैं कि इस टूटे हुए सीवरेज के कारण पूरा रोड गंदे पानी से भर चुका है, जिससे उठने वाली भीषण बदबू और मच्छरों के प्रकोप के चलते लोगों का जीना मुहाल हो गया है।

​स्थानीय निवासियों का कहना है कि सड़क पर जलभराव और गड्ढे के कारण यहां से पैदल निकलना तो दूर, वाहन चालकों का गुजरना भी दूभर हो गया है। पूर्व में कई बार कारें और दोपहिया वाहन इस गहरे गड्ढे में फंस चुके हैं, जिन्हें बड़ी मशक्कत के बाद बाहर निकाला गया। क्षेत्रवासियों के अनुसार, यहाँ से रोजाना स्कूल जाने वाली बसें और अनगिनत वाहन गुजरते हैं, जिससे हर समय किसी बड़े हादसे की आशंका बनी रहती है। कई बार शिकायत करने के बावजूद प्रशासन की ओर से अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

​क्षेत्र की एक स्थानीय निवासी ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क की स्थिति बेहद खराब है और आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, लेकिन बार-बार शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ है। वहीं, स्थानीय निवासी सुखदेव ने बताया कि पिछले तीन-चार महीनों से हालात जस के तस बने हुए हैं। स्थिति ऐसी है कि सड़क पर भरा पानी किसी स्विमिंग पूल जैसा प्रतीत होता है। गंदे पानी और बदबू के कारण बीमारियां फैल रही हैं, जिससे इंसान और जानवर दोनों प्रभावित हो रहे हैं।

​वार्ड के लोगों ने जिला प्रशासन और नगर निगम से पुरजोर मांग की है कि इस मुख्य गड्ढे और सीवरेज होल को जल्द से जल्द ठीक करवाया जाए तथा आसपास जमा गंदे पानी की निकासी सुनिश्चित की जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके और किसी अनहोनी को टाला जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!