वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में ‘हमारे राम’ नाटक का भव्य मंचन, आशुतोष राणा बिखेरेंगे कला का जादू

पठानकोट में ‘हमारे राम’ नाटक का भव्य मंचन, आशुतोष राणा बिखेरेंगे कला का जादू

​पठानकोट के सैली रोड स्थित दीनदयाल ऑडिटोरियम में 12 और 13 सितंबर को ऐतिहासिक नाटक ‘हमारे राम’ का मंचन किया जा रहा है, जिसके अंतर्गत आज और कल दो विशेष समय पर शो आयोजित किए जाएंगे। आज के दिन पहला शो दोपहर 2 बजे और दूसरा शो शाम 6:30 बजे ऑडिटोरियम में दिखाया जाएगा, जिसमें प्रसिद्ध अभिनेता आशुतोष राणा अपने शानदार अभिनय के जरिए प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र और उनके इतिहास को जीवंत करेंगे।

इस ऐतिहासिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम की रूपरेखा को लेकर रोहित स्याल, जो कि आम आदमी पार्टी के हलका इंचार्ज हैं, उनके द्वारा इस पूरे आयोजन की विशेष तौर पर देखरेख की जा रही है। कार्यक्रम को सुचारू और व्यवस्थित बनाने के लिए पुलिस प्रशासन की टीमें भी मौके पर पूरी तरह मुस्तैद हैं और आने-जाने वाले दर्शकों की कड़ी निगरानी व चेकिंग की जा रही है ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

आयोजकों और रोहित स्याल की तरफ से पठानकोट वासियों से अपील की गई है कि वे अपने परिवार सहित इस भव्य नाटक का हिस्सा बनें और भगवान राम की महिमा का गुणगान करने के लिए बड़ी संख्या में पहुंचें।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!