पठानकोट पुलिस का ‘कैसो ऑपरेशन’ जारी, नशे के अड्डों पर की गई घेराबंदी और तलाशी
पठानकोट:पठानकोट पुलिस ने नशे के खिलाफ अपनी कार्रवाई को और तेज कर दिया है। एसएसपी मनप्रीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस की ओर से पूरे जिले में ‘कैसो ऑपरेशन’ (CASO Operation) चलाया गया। इस ऑपरेशन के तहत पुलिस टीम ने जिले में पुराने, सुनसान और संवेदनशील स्थानों की घेराबंदी कर सघन तलाशी ली।
खासतौर पर उन जगहों को चेक किया गया जहां नशे से जुड़ी गतिविधियां होने की आशंका थी। पुलिस की ओर से नशा बेचने वालों और अवैध नशे के कारोबार में शामिल लोगों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई भी की जा रही है।
एसएसपी पठानकोट का बयान:
”माननीय डीजीपी साहब के दिशा-निर्देशों के तहत अलग-अलग समय पर एंटी-सोशल एलिमेंट्स के खिलाफ विशेष अभियान चलाए जाते हैं। आज का यह ‘कैसो ऑपरेशन’ विशेष तौर पर उन सुनसान और लावारिस जगहों (जैसे रेलवे स्टेशन के आसपास की लाइटें, खाली पड़ी बिल्डिंग्स या पार्क) पर केंद्रित था जो नशेड़ियों के अड्डे बन चुके हैं। जिले में लगभग 5 जगहों पर इस समय यह ऑपरेशन चल रहा है। हमारा उद्देश्य इस नेटवर्क को तोड़ना और पठानकोट को पूरी तरह नशा मुक्त बनाना है।”
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नशे के खात्मे के लिए यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि युवाओं को इस दलदल से बचाया जा सके।











