वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंजाब में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का फूंका पुतला

पंजाब में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का फूंका पुतला

​पठानकोट/मलकपुर :पंजाब के विभिन्न हिस्सों में कांग्रेस पार्टी द्वारा राज्य सरकार के खिलाफ रोष प्रदर्शन तेज कर दिए गए हैं। इसी कड़ी में मलकपुर स्थित एसएसपी ऑफिस के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा का पुतला फूंककर जोरदार प्रदर्शन किया। यह प्रदर्शन न केवल पठानकोट बल्कि पूरे पंजाब में हर एसएसपी कार्यालय के बाहर आयोजित किया गया।

​नारों के बीच लगाए गंभीर आरोप

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने “आम आदमी पार्टी मुर्दाबाद” के नारे लगाए और आरोप लगाया कि मौजूदा सरकार जनता से किए गए वादों को पूरा करने में पूरी तरह विफल रही है। वक्ताओं ने कहा कि पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति बदतर हो चुकी है और आम आदमी अपनी बात खुलकर नहीं कह पा रहा है। यदि कोई व्यक्ति सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है, तो उसे निशाना बनाया जाता है।

​दलित नेता गुलजार सिंह के मुद्दे पर गरमाई राजनीति

प्रदर्शनकारियों ने विशेष रूप से दलित नेता गुलजार सिंह की मौत के मामले को उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि मंत्री हरपाल सिंह चीमा जनता और मंचों से यह झूठा दावा कर रहे हैं कि पंजाब से नशा पूरी तरह खत्म हो चुका है और राज्य में एक भी सफेद नशा नहीं बिक रहा है। जबकि हकीकत इसके विपरीत है, और राज्य का युवा नशे की गिरफ्त में बर्बाद हो रहा है।

​कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि जब गुलजार सिंह ने हरपाल सिंह चीमा से मंच पर यह सवाल किया था कि उनके भाषण के दावों के बावजूद उनके अपने गांवों में नशा क्यों बिक रहा है और उनका बेटा खुद नशा करता है, तो इसके बाद पुलिस द्वारा उस दलित नेता को प्रताड़ित किया गया। अंततः अपमान और दबाव के कारण उस व्यक्ति को अपनी जीवनलीला समाप्त करनी पड़ी।

​डीजीपी पंजाब से एफआईआर दर्ज करने की मांग

कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के खिलाफ इस मामले में तुरंत एफआईआर दर्ज कर उनकी पूर्ण गिरफ्तारी नहीं की गई, तो पार्टी इस संघर्ष को और अधिक तीव्र करेगी। इस दौरान एस.एस.पी. कार्यालय के माध्यम से डीजीपी पंजाब को एक ज्ञापन भी सौंपा गया, जिसमें मृत दलित नेता को न्याय दिलाने की मांग की गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!