वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर सेल ने ट्रेस कर लौटाए दर्जनों गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन

पठानकोट पुलिस की बड़ी सफलता: साइबर सेल ने ट्रेस कर लौटाए दर्जनों गुम और चोरी हुए मोबाइल फोन

​पंजाब के माननीय डीजीपी साहब के निर्देशों के तहत असामाजिक तत्वों के खिलाफ और जनता की सेवा में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पठानकोट पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। एसएसपी पठानकोट की अगुवाई में पुलिस टीम और साइबर-टेक्निकल सेल ने दिन-रात मेहनत करके लगभग 100 के करीब गुम और चोरी हुए फोन ट्रेस कर बरामद कर लिए हैं।

जब एसएसपी ऑफिस में लोगों को उनके खोए हुए फोन वापस मिले, तो उनके चेहरों पर राहत और खुशी साफ देखने को मिल रही थी।

​इस अभियान के तहत ट्रक ड्राइवरों और आम नागरिकों को उनके खोए हुए मोबाइल वापस मिले हैं। पीड़ितों का कहना है कि उन्होंने फोन मिलने की उम्मीद ही छोड़ दी थी, लेकिन पुलिस की इस तत्परता ने उनका भरोसा और मजबूत कर दिया है। एक पीड़ित ने साझा किया कि उसका फोन गुम होने के बाद उसे बड़ा झटका लगा था, लेकिन पठानकोट पुलिस ने जिस प्रकार दिन-रात मेहनत करके फोन को खोज निकाला और सही-सलामत लौटाया, वह बेहद सराहनीय है। लोगों का कहना है कि पुलिस के इस सकारात्मक कदम ने समाज में पुलिस के प्रति विश्वास को और अधिक बढ़ाया है।

​पठानकोट पुलिस का यह प्रयास साबित करता है कि फोन चाहे किसी भी कीमत का हो, लोगों की भावनाएं और उनकी आजीविका से जुड़े सामान की कीमत अमूल्य है। पुलिस अधिकारियों का संदेश है कि जब भी किसी का फोन या कोई अन्य पर्सनल डिवाइस चोरी या गुम हो, तो उसे तुरंत पुलिस को रिपोर्ट करना चाहिए। पुलिस के पास इस समय कई ऐसे सॉफ्टवेयर और पोर्टल्स सक्रिय हैं, जिनके जरिए इन डिवाइसेज को आसानी से ट्रैक किया जा सकता है और आम जनता के खोए हुए सामान को वापस दिलाया जा सकता है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!