वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पठानकोट में नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर बिना नक्शे के अवैध निर्माण का मामला

पठानकोट में नगर सुधार ट्रस्ट की जमीन पर बिना नक्शे के अवैध निर्माण का मामला

​पठानकोट में निरंकारी भवन के सामने और जेसीबी एजेंसी के पास मुख्य सड़क पर बन रही एक तीन मंजिला इमारत इन दिनों बड़े विवादों के घेरे में आ गई है। दावा किया जा रहा है कि यह जमीन नगर सुधार ट्रस्ट के अधीन है और बिना किसी मंजूर नक्शे के इस पर धड़ल्ले से निर्माण कार्य चल रहा है।

​जब इस अवैध निर्माण को लेकर नगर सुधार ट्रस्ट के एसडीओ से बातचीत की गई, तो उन्होंने निर्माणकर्ताओं को नोटिस जारी करने का हवाला दिया। लेकिन बड़ा सवाल यह है कि अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। मुख्य सड़क के किनारे हो रहे इस बड़े निर्माण पर वहां तैनात पुराने जूनियर इंजीनियरों, कर्मचारियों और चार महीने पहले पद संभाल चुके ट्रस्ट के चेयरमैन का ध्यान अब तक क्यों नहीं गया।

​एएमआई चैनल के संवाददाता विक्की जंजुआ ने नेशनल हाईवे 154 पर जेसीबी शोरूम के पास मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। पड़ताल में सामने आया कि ट्रस्ट की इस बहुमूल्य जमीन पर बिना नक्शा पास हुए इमारत का निर्माण कार्य लगभग पूरा होने वाला है। इस स्थिति को देखकर यह सवाल खड़ा होता है कि क्या इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जानबूझकर अपनी आंखें बंद करके बैठा है या इस अवैध निर्माण के पीछे किसी की मिलीभगत और स्वार्थ छिपा हुआ है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!