AMI News: पठानकोट में हिंदू सिख एकता क्लब की ओर से 19 सितंबर को होगा 36वां विशाल जागरण, रामलीला ग्राउंड में सजेगा दरबार
पठानकोट: शहर के रामलीला ग्राउंड में हिंदू सिख एकता क्लब की ओर से 19 सितंबर को 36वां वार्षिक विशाल जागरण का आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए क्लब के अध्यक्ष पप्पू भाई और उनकी पूरी टीम ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी महामाई की कृपा से यह धार्मिक कार्यक्रम भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा।
इस विशाल जागरण में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रसिद्ध कलाकार महामाई का गुणगान करेंगे। कार्यक्रम में मास्टर सलीम, गायक अभिषेक सोनी और दीपक बोगरा अपनी सुरीली आवाज में माता की भेटें और गुणगान पेश करेंगे। इसके अलावा, कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हलका विधायक अश्विनी शर्मा भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
हिंदू सिख एकता क्लब और शहर के तमाम गणमान्य लोगों, विभिन्न राजनीतिक पार्टियों तथा सामाजिक संस्थाओं ने पठानकोट के समस्त शहरवासियों से अपील की है कि वे 19 सितंबर को शनिवार के दिन रामलीला ग्राउंड में पहुंचकर महामाई के दरबार में हाजिरी लगाएं और महामाई का आशीर्वाद प्राप्त कर अपने जीवन को सफल बनाएं।











