वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: इंदिरा कॉलोनी वार्ड 48 में टूटी सड़क और सीवर समस्या से लोग परेशान, बच्चों के गिरने की नौबत

AMI News: इंदिरा कॉलोनी वार्ड 48 में टूटी सड़क और सीवर समस्या से लोग परेशान, बच्चों के गिरने की नौबत

​पठानकोट:पठानकोट के वार्ड नंबर-48 अंतर्गत इंदिरा कॉलोनी में टूटी सड़क और ओवरफ्लो सीवर की समस्या के कारण स्थानीय निवासी लंबे समय से भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। हालात यह हैं कि यहां से गुजरने वाले स्कूली बच्चों और राहगीरों के लिए पैदल चलना भी दूभर हो गया है। स्थिति इतनी गंभीर है कि हाल ही में एक बच्चा गिर गया था, जिसे स्थानीय लोगों ने बड़ी मुश्किल से बाहर निकाला।

​सीवर की बदबू और धूल से जीना मुहाल

स्थानीय लोगों का कहना है कि यह समस्या सिर्फ टूटी सड़क की नहीं, बल्कि सीवर व्यवस्था के चरमराने की भी है। मुख्य मार्ग पर दुकानें और घर होने के कारण लोगों को सीवर की सड़ती बदबू और उड़ती धूल के बीच रहना पड़ रहा है। रास्ते पर कीचड़ और गड्ढे होने के कारण आए दिन वाहन चालक और स्कूली बसें जाम में फंसती रहती हैं। लोगों का आरोप है कि पिछले 15-20 दिनों से हालात जस के तस बने हुए हैं, लेकिन प्रशासन और स्थानीय जनप्रतिनिधि इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहे हैं।

​जिम्मेदार नेताओं और निगम की अनदेखी

क्षेत्रवासियों का कहना है कि चुनाव के समय बड़े-बड़े वादे किए जाते हैं, लेकिन धरातल पर कोई काम नहीं होता। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग की सुधि न तो नगर निगम प्रशासन ले रहा है और न ही संबंधित नेता। जनता ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से पुरजोर मांग की है कि इस सड़क और सीवर समस्या का जल्द से जल्द स्थायी समाधान किया जाए, ताकि किसी बड़े हादसे को टाला जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!