खड्डी पुल पर अवैध रेहड़ियों के खिलाफ ट्रैफिक विभाग की बड़ी कार्रवाई, जाम और हादसों से मिली राहत
अतिक्रमण से खड्डी पुल पर सड़क मार्ग पूरी तरह से घुट रहा था, जिससे रोजाना जाम लगता था और हादसों का खुला न्योता मिल रहा था। इस गंभीर समस्या से जनता पूरी तरह तंग आ चुकी थी, लेकिन अब एक बड़ी खबर ने पूरी तस्वीर ही बदल दी है। खबर चलते ही ट्रैफिक विभाग तुरंत एक्शन में आ गया है।
ट्रैफिक इंचार्ज ब्रह्मदत्त द्वारा दी गई सख्त हिदायतों और चेतावनियों के बाद आज पूरा खड्डी पुल पूरी तरह खाली नजर आ रहा है। पुल पर अवैध रूप से लगने वाली सब्जी और फल की रेहड़ियों को पूरी तरह हटा दिया गया है, जिसका सीधा असर अब ज़मीन पर दिखाई दे रहा है।
अवैध रेहड़ियों और उनकी वजह से रुकने वाले ग्राहकों के वाहनों के कारण सड़कें काफी छोटी हो जाती थीं, जिससे दिन-दिहाड़े लंबा जाम और दुर्घटनाओं का खतरा हमेशा बना रहता था। विभाग की इस प्रभावी कार्रवाई से आज पूरा रास्ता साफ और क्लीन है। अब ट्रैफिक पूरी तरह संतुलित होकर गुजर रहा है, जिससे आम जनता और राहगीरों को भारी परेशानियों से निजात मिल गई है।
देखना यह होगा कि विभाग की इस चेतावनी और कार्रवाई के बाद व्यवस्था कितने लंबे समय तक कायम रहती है और लोगों को कब तक इन स्थायी समस्याओं से मुक्ति मिलती है।











