पठानकोट में खुला ओम वेडिंग ड्रेसेज स्टूडियो का नया होलसेल और रिटेल शोरूम, विधायक अश्विनी शर्मा ने दी शुभकामनाएं
पठानकोट में शादी का सीजन शुरू होते ही ट्रेंडिंग और फैशनेबल आउटफिट्स की तलाश बढ़ जाती है। यदि आप भी ऐसे ही परिधानों की तलाश में हैं, तो आपके अपने शहर पठानकोट में वेडिंग शॉपिंग के लिए एक नया ठिकाना खुल चुका है। ढलोजी रोड स्थित सिटी सेंटर मॉल के सामने ओम वेडिंग ड्रेसेज स्टूडियो का नया होलसेल और रिटेल शोरूम अब ओपन हो गया है।
एक ही छत के नीचे दुल्हा-दुल्हन की परफेक्ट शॉपिंग
इस नए शोरूम के मालिक दीपक महाजन ने बताया कि उनका यह प्रतिष्ठान पिछले 25 वर्षों से ‘ओम एंटरप्राइजेज’ के नाम से वेडिंग ड्रेसेज का काम कर रहा है। पब्लिक की भारी डिमांड और सुविधा को ध्यान में रखते हुए अब ‘ओम वेडिंग ड्रेसेज स्टूडियो’ का नया शोरूम शुरू किया गया है, जहां दूल्हा और दुल्हन दोनों के लिए हर वैरायटी उचित दामों पर उपलब्ध है। यहां शेरवानी, ब्राइडल लहंगे और विभिन्न रंगों व डिजाइन के ग्रूम सेट्स की विशाल रेंज एक ही छत के नीचे मिलती है।
विधायक अश्विनी शर्मा ने की शिरकत
शोरूम के उद्घाटन अवसर पर पठानकोट के विधायक अश्विनी शर्मा विशेष तौर पर मौजूद रहे। उन्होंने प्रतिष्ठान के मालिक दीपक महाजन और उनके परिवार को बधाई देते हुए कहा कि अब पठानकोट के लोगों को शादी की खरीदारी के लिए अमृतसर, जालंधर या चंडीगढ़ जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उन्होंने स्थानीय जनता से अपील की कि वे अपने शहर के इस नए स्टूडियो में आकर सेवाओं का लाभ उठाएं और लोकल व्यापार को बढ़ावा दें।
शोरूम का पता:
ओम वेडिंग ड्रेसेज स्टूडियो, ढलोजी रोड, ऑपोजिट सिटी सेंटर मॉल, पठानकोट।











