वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

AMI News: शाहपुर कंडी टाउनशिप में थमी 40 साल पुरानी परंपरा, प्रशासन की सख्ती और बढ़ी फीस के कारण इस बार नहीं सजेगा जन्माष्टमी का मेला

AMI News: शाहपुर कंडी टाउनशिप में थमी 40 साल पुरानी परंपरा, प्रशासन की सख्ती और बढ़ी फीस के कारण इस बार नहीं सजेगा जन्माष्टमी का मेला

शाहपुर कंडी: जुगियाल के शाहपुर कंडी टाउनशिप स्थित रामलीला ग्राउंड में इस बार जन्माष्टमी का पर्व और मेला आयोजित नहीं किया जाएगा। पिछले 35 से 40 वर्षों से हर जन्माष्टमी पर यहां भव्य आयोजन होते रहे हैं, लेकिन इस बार पहली बार यहां वीरानी छाई रहेगी। आसपास के क्षेत्रों जैसे पठानकोट और सुजानपुर में तो जन्माष्टमी का पर्व बेहद उत्साह के साथ मनाया जा रहा है, लेकिन टाउनशिप में ऐसा न होने से स्थानीय लोगों और बच्चों में भारी मायूसी है।

​प्रशासनिक अनुमति और बढ़ी फीस बनी मुख्य वजह

स्थानीय निवासी और ठेकेदार ने बताया कि इस स्थिति के पीछे मुख्य कारण प्रशासन द्वारा परमिशन के रेट में भारी बढ़ोतरी और सख्त शर्तें हैं। पिछले साल तक जहां जमीन का किराया काफी कम था, वहीं इस साल प्रशासन ने रेट बढ़ाकर सीधे 4 रुपये प्रति वर्ग फुट कर दिया है। इसके अलावा, डीसी कार्यालय और फायर स्टेशन से एनओसी तथा परमिशन लेने के लिए लंबी प्रक्रिया और अलग से पर्चियां कटवानी पड़ती हैं, जो काफी खर्चीली साबित हो रही हैं।

​धार्मिक और सांस्कृतिक जुड़ाव पर संकट

निवासियों का कहना है कि इन मेलों के माध्यम से बच्चों को अपनी संस्कृति, धार्मिक परंपराओं और इतिहास से रूबरू होने का मौका मिलता था। झूले न लगने और आयोजन बंद होने से नई पीढ़ी अपनी संस्कृति से दूर हो रही है। लोगों ने जिला प्रशासन से अपील की है कि धार्मिक आयोजनों के लिए नियमों को सरल बनाया जाए और शुल्क में राहत दी जाए ताकि दशकों पुरानी परंपराओं को बचाया जा सके।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!