वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

गांधी चौक बाजार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़, बाजारों में लौटी रौनक

गांधी चौक बाजार में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव की खरीदारी को उमड़ी भारी भीड़, बाजारों में लौटी रौनक

 पठानकोट: श्रीकृष्ण जन्मोत्सव के पावन पर्व को लेकर बाजारों में एक बार फिर से रौनक लौट आई है। पिछले कुछ दिनों से सूने नजर आ रहे बाजारों में इन दिनों ग्राहकों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

शहर के मुख्य गांधी चौक बाजार में लोग श्रीकृष्ण के वस्त्र, पूजन सामग्री और अन्य जरूरी सामान खरीदने के लिए बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं।

​व्यापारियों के अनुसार, इस बार मौसम सुहाना होने और धूप कम रहने के कारण लोग खुलकर खरीदारी के लिए घरों से बाहर निकल रहे हैं। पर्व को हर्षोल्लास के साथ मनाने के लिए मिठाइयों, पूजन सामग्री और विशेष वस्त्रों की दुकानों पर खासी चहल-पहल बनी हुई है। स्थानीय बाजारों में इस प्रकार की रौनक से दुकानदारों के चेहरों पर भी खुशी साफ झलक रही है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!