AMI News: डलहौजी रोड पर जर्जर लिंक रोड से राहगीर परेशान, प्रशासन से सुधार की मांग
पठानकोट:
डलोजी रोड को मिशन रोड से जोड़ने वाले लिंक रोड की हालत बेहद खस्ता हो चुकी है। सड़क पर मलबा डाले जाने के कारण यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों और राहगीरों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मार्ग पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी जमा होने से लंबे समय से दिक्कतें पेश आ रही थीं। स्थिति को सुधारने के नाम पर यहां मलबा तो डाल दिया गया, लेकिन इससे राहगीरों की मुश्किलें और अधिक बढ़ गई हैं। मुख्य सड़क से जोड़ने वाले इस छोटे से हिस्से पर सड़क उबड़-खाबड़ होने के कारण दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है।
क्षेत्रवासियों ने संबंधित प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द इस हिस्से की सुध ली जाए और इसे अन्य सड़कों की तरह सुचारू व पक्का बनाया जाए। लोगों का कहना है कि आने वाले दिनों में बारिश होने पर यहां पानी भरने से गड्ढों और रास्तों का अंदाजा लगाना नामुमकिन हो जाएगा, जिससे बड़े हादसे हो सकते हैं। प्रशासन को समय रहते इस समस्या का समाधान करना चाहिए।











