चंबा मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस दाखिले शुरू, 121 सीटों पर प्रवेश प्रक्रिया जारी
पंडित जवाहरलाल नेहरू गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज चंबा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए एमबीबीएस कोर्स में दाखिले की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू हो गई है। कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. पंकज गुप्ता ने बताया कि इस बार मेडिकल कॉलेज चंबा को कुल 121 एमबीबीएस सीटें आवंटित की गई हैं। इनमें से स्टेट कोटा के तहत हिमाचल प्रदेश को 91 सीटें मिली हैं, जिन पर दाखिले की प्रक्रिया तेजी से चल रही है।
वहीं, ऑल इंडिया कोटा के तहत कॉलेज को 18 सीटें आवंटित हुई हैं, जिनमें से एक सीट पर अब तक एडमिशन हो चुका है। डॉ. पंकज गुप्ता के अनुसार, दाखिले की यह पूरी प्रक्रिया अगले तीन दिनों तक सुचारू रूप से चलेगी। इस सत्र की एडमिशन प्रक्रिया को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने के लिए डॉ. श्रीधर राव को नोडल अधिकारी और डॉ. आदित्य कश्यप को एमबीबीएस स्टूडेंट मेडिकल बोर्ड का चेयरमैन नियुक्त किया गया है,
ताकि दूर-दराज से आने वाले छात्रों और उनके अभिभावकों को किसी भी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।












