वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

कनाडा के कैलगरी में पठानकोट के 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, 3 महीने पहले ही गया था विदेश

कनाडा के कैलगरी में पठानकोट के 24 वर्षीय युवक की गोली मारकर हत्या, 3 महीने पहले ही गया था विदेश

​पठानकोट के सुंदर नगर के रहने वाले एक युवक की कनाडा में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मृतक की पहचान 24 वर्षीय हरजस सिंह के रूप में हुई है। हरजस सिंह करीब 3 महीने पहले ही रोजगार की तलाश में अमेरिका गया था और वहां एक स्टोर में काम करता था। वह किसी काम के सिलसिले में कनाडा के कैलगरी गया हुआ था, इसी दौरान अज्ञात व्यक्ति ने उस पर गोली चला दी। यह पूरा मामला कनाडा के कैलगरी स्थित कॉर्नरस्टोन बुलेवार्ड के 1100 ब्लॉक का है।

​फायरिंग की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस

  • ​कैलगरी पुलिस की होमिससाइड यूनिट इस मामले की गहराई से जांच कर रही है।
  • ​पुलिस के अनुसार, 30 अगस्त को तड़के करीब 12:55 बजे कॉर्नरस्टोन बुलेवार्ड एन.ई. के 1100 ब्लॉक में गोलीबारी की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची।
  • ​घटनास्थल पर अधिकारियों को युवक मृत अवस्था में मिला, हालांकि अभी तक इस मामले में किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

​पुलिस ने आम जनता से मांगी मदद

  • ​कैलगरी पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति के पास इस घटना से जुड़ी कोई भी जानकारी है, तो वे तुरंत 403-266-1234 पर संपर्क करें।
  • ​इसके अलावा, नागरिक क्राइम स्टॉपर्स के जरिए गुमनाम रूप से भी अपनी जानकारी पुलिस तक पहुंचा सकते हैं।

​पार्थिव शरीर जल्द भारत लाने के लिए गुहार

  • ​जैसे ही इस मनहूस घटना की सूचना पठानकोट के सुंदर नगर स्थित उसके घर पहुंची, परिवार में मातम छा गया।
  • ​परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।
  • ​स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने सरकार से पुरजोर मांग की है कि मृतक के पार्थिव शरीर को जल्द से जल्द भारत वापस लाने के लिए प्रशासनिक मदद मुहैया कराई जाए।
Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!