गांधी चौक पर सीवरेज की क्षतिग्रस्त जाली को बदला गया, दुकानदारों ने प्रशासन का जताया आभार
गांधी चौक: इलाके में लंबे समय से सीवर पर पड़े लोहे के टूटे हुए जाल के कारण राहगीरों और दुकानदारों को हो रही भारी परेशानियों से अब निजात मिल गई है। वाहनों के आवागमन के कारण यह जाल मुड़ गया था, जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता था। स्थानीय प्रशासन और दुकानदारों की मांग पर अब इस क्षतिग्रस्त जाल को हटाकर नया मजबूत जाल लगाया जा रहा है, जिससे समस्या का समाधान होता नजर आ रहा है।
इस सुधार कार्य के पूरा होने से स्थानीय दुकानदारों में खुशी की लहर है। गांधी चौक पर व्यापार करने वाले स्थानीय दुकानदार अंकुश महाजन ने प्रशासन और काम कर रहे कारीगरों का तहे दिल से धन्यवाद किया है।
अंकुश महाजन, स्थानीय दुकानदार ने कहा, “हम प्रशासन का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं जिन्होंने हम दुकानदारों की गुहार सुनी और इस गंभीर मसले का समाधान निकाला। सरकार वही सही है जो आम जनता की परेशानी को सुने और उसका तुरंत हल निकाले। हम इस कार्य के लिए सरकार और सभी कारीगरों का हर दिन धन्यवाद करते हैं।”
प्रशासन की इस त्वरित कार्रवाई से अब स्थानीय निवासियों और दुकानदारों को राहत मिली है, और आवाजाही भी सुरक्षित हो गई है।











