सिंबल चौक से गुजरने वाले वाहन चालकों के लिए राहत की खबर, वर्षों पुरानी सड़क की समस्या का हुआ समाधान
पठानकोट:पठानकोट के सिंबल चौक की ओर जाने वाले मार्ग पर स्थित वह खतरनाक गड्ढा, जो आए दिन हादसों को न्योता दे रहा था, आखिरकार भर दिया गया है। वर्षों से चली आ रही इस समस्या के कारण दोपहिया, चौपहिया वाहन चालकों और पैदल चलने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। सड़क संकीर्ण होने और गड्ढों को नजरअंदाज कर निकलने के कारण हादसों का खतरा लगातार बढ़ रहा था।
स्थानीय लोगों और कई राहगीरों ने पहले भी इस गंभीर समस्या को प्रमुखता से उठाया था, जिसके असर स्वरूप आज इस गड्ढे का स्थायी समाधान कर दिया गया है। इस सुधार के बाद अब इस मार्ग पर आवाजाही सुरक्षित हो गई है, जिससे आम जनता ने राहत की सांस ली है।
पठानकोट में हो रहे ऐसे सकारात्मक बदलाव और विकास कार्य आगे भी जारी रहेंगे, ऐसी उम्मीद स्थानीय लोग कर रहे हैं।











