मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने डाडा सिब्बा में की मछुआरा सम्मान निधि योजना की शुरुआत, मछुआरों को मिलेंगे सालाना 3500 रुपये
कांगड़ा के डाडा सिब्बा में मुख्यमंत्री मछुआरा सम्मान निधि वितरण और मछुआरा सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मछुआरा समुदाय को सम्मान निधि वितरित की. इस दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि मछुआरों की समस्याओं को समझते हुए सरकार ने उनके हित में यह योजना शुरू की है
. योजना शुरू करने से पहले राज्य योजना बोर्ड के उपाध्यक्ष और फतेहपुर के विधायक भवानी सिंह पठानिया से चर्चा कर उनकी राय ली गई थी.
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार मछुआरों की आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए गंभीर है और दो महीने जब नदी में मछली पकड़ने पर प्रतिबंध होता है, उस दौरान उनकी आजीविका के लिए हर वर्ष उनके खातों में 3500 रुपये डाले जाएंगे. जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार का मकसद समाज के हर वर्ग को आर्थिक सुरक्षा और सम्मान देना है.











