लायंस क्लब पठानकोट मेन ने श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में लगाया ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार
बच्चों को समझाये ट्रैफिक चिन्ह व नियम, अभिभावकों को भी प्रेरित करने का दिया संदेश
पठानकोट :नई युवा पीढ़ी को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से लायंस क्लब पठानकोट मेन की ओर से एक विशेष ‘ट्रैफिक जागरूकता सेमिनार’ का आयोजन किया गया। स्थानीय श्री गुरु हरकृष्ण पब्लिक स्कूल में आयोजित यह कार्यक्रम क्लब अध्यक्ष विजय कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इसमें रीजन चेयरमैन नरेंद्र महाजन ने विशेष रूप से शिरकत की। सेमिनार का मुख्य उद्देश्य बच्चों को बचपन से ही सड़क सुरक्षा के प्रति एक जिम्मेदार व सतर्क नागरिक बनाना रहा।
“सड़क पार करते समय व वाहन चलाते समय बत्तियों और चिन्हों का सही पालन ही हादसों से बचा सकता है।”
— विजय पासी (वरिष्ठ सदस्य, लायंस क्लब)
आसान भाषा में समझाए गए ट्रैफिक चिन्ह
कार्यक्रम के दौरान क्लब के वरिष्ठ सदस्य विजय पासी ने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया। उन्होंने बच्चों को बेहद सरल एवं व्यावहारिक भाषा में सड़क सुरक्षा के मूलभूत नियमों की जानकारी दी:
- ट्रैफिक सांकेतिक चिन्ह: सड़क पर लगे विभिन्न रोड साइंस का अर्थ और उनकी उपयोगिता समझाई।
- ट्रैफिक लाइट्स: लाल, पीली और हरी बत्तियों के सही पालन के महत्व पर प्रकाश डाला।
- दुर्घटना से बचाव: नियमों की अनदेखी से होने वाले खतरों के प्रति सतर्क किया।
घर-परिवार को भी जागरूक करने का आह्वान
सेमिनार में उपस्थित विजय कुमार वर्मा, नरेंद्र महाजन और विजय पासी ने बच्चों को प्रेरित करते हुए कहा कि वे स्वयं तो इन नियमों का कड़ाई से पालन करें ही, साथ ही अपने घर जाकर माता-पिता, परिजनों व आसपास के लोगों को भी हेलमेट और सीट बेल्ट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित करें।
स्कूल प्रबंधन ने सराहा प्रयास
स्कूल प्रबंधन ने लायंस क्लब पठानकोट मेन की इस पहल की जमकर सराहना की। प्रबंधन ने कहा कि विद्यालय स्तर पर ही विद्यार्थियों को इस प्रकार की व्यावहारिक व जीवनरक्षक जानकारी देना उनके सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत लाभकारी सिद्ध होगा।
इस अवसर पर उपस्थिति:
इस कार्यक्रम के दौरान सचिव शरणजीत सिंह, पीआरओ पंकज मेहता, विजय पासी, राकेश अग्रवाल समेत क्लब के अन्य सदस्य एवं स्कूल का स्टाफ विशेष रूप से उपस्थित रहा।












