शिरोमणि अकाली दल ने यूथ विंग की कोर कमेटी का किया विस्तार, 20 जिलाध्यक्षों की घोषणा
शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने यूथ अकाली दल के अध्यक्ष सरबजीत सिंह झिंझर के साथ विचार-विमर्श के बाद यूथ विंग की कोर कमेटी का विस्तार कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने पंजाब के अलग-अलग 20 जिलों के लिए यूथ विंग के जिलाध्यक्षों के नामों का भी ऐलान कर दिया है।
पार्टी के मुख्य कार्यालय से इस संबंध में जानकारी देते हुए वरिष्ठ उपाध्यक्ष एवं सचिव डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने और मेहनती युवाओं को जिम्मेदारी देने के उद्देश्य से यह सूची जारी की गई है।
कोर कमेटी में शामिल नए युवा नेता:
- लवप्रीत सिंह लप्पी ईनाखेड़ा
- हरमन सिंह खोटे
- विपनदीप सिंह सनी
- दविंदरपाल सिंह सिद्धू
- अमनदीप सिंह घग्गा
- हरविंदर सिंह जोगीपुर
- प्रिंस तुंग नाभा
- आकाशदीप सिंह भट्ठल
- मलकीत सिंह चीमा
- सुखबीर सिंह सोखी
- सहज सिंह मक्कड़
नवनिर्वाचित जिलाध्यक्षों की सूची:
- बठिंडा (देहाती): कमलदीप सिंह
- बरनाला (देहाती): रणदीप सिंह ढिल्लों
- फरीदकोट: रविंदर सिंह बब्बल
- फिरोजपुर (देहाती): एडवोकेट चितवीर सिंह जीरा
- जालंधर (शहरी—1): अमृतवीर सिंह
- जालंधर (शहरी—2): गगनदीप सिंह गग्गी
- जालंधर (देहाती—1): अवतार सिंह निज्झर
- कपूरथला (देहाती): कुलदीप सिंह टांडी
- कपूरथला (शहरी): तनवीर सिंह रंधावा
- लुधियाना (देहाती): बलकरण सिंह बाजवा
- खन्ना (पुलिस जिला): हरमनदीप सिंह निक्की अजनौद
- श्री मुक्तसर साहिब: नवजिंदर सिंह मान
- मोगा (शहरी): देव आशीष मलिक
- मोगा (देहाती): हरजोत सिंह डेमरू
- मोहाली (देहाती—1): तनवीर सिंह पूनिया
- मोहाली (देहाती—2): जसपाल सिंह लक्की मावी
- मोहाली (शहरी/कॉर्पोरेशन): एडवोकेट सुखबीर सिंह गिल
- पटियाला (शहरी): करनवीर सिंह साहनी
- पटियाला (देहाती): अमृतपाल सिंह लंग
- शहीद भगत सिंह नगर: चरणजीत सिंह भड़ौली
डॉ. चीमा ने कहा कि इन नई नियुक्तियों से यूथ अकाली दल की ज़मीनी पकड़ और मजबूत होगी तथा राज्य भर के युवाओं में नया उत्साह पैदा होगा।











