वेब स्टोरी

ई-पेपर

लॉग इन करें

पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज चंबा में घायलों का इलाज जारी, डॉक्टरों की टीम को दिए सख्त निर्देश

तीसा के बैरागढ़-चंबा मार्ग पर दर्दनाक हादसा: निजी बस दुर्घटनाग्रस्त, 10 यात्रियों की मौत, कई घायल

​• दुर्घटना की खबर मिलते ही चंबा सदर विधायक नीरज नैय्यर ने रद्द किए सभी कार्यक्रम

​• मेडिकल कॉलेज चंबा पहुंचकर डॉक्टरों की टीम को घायलों के त्वरित इलाज के दिए सख्त निर्देश

​चंबा:  जिला के तीसा क्षेत्र में शनिवार को एक अत्यंत दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। बैरागढ़ से चंबा आ रही एक निजी यात्री बस अनियंत्रित होकर हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि इसमें 10 लोगों के जान गंवाने की दुःखद सूचना है, जबकि कई यात्री गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

​हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीणों की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। सभी घायलों को तुरंत उपचार के लिए पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (जीएमसी) चंबा लाया गया।

​विधायक नीरज नैय्यर ने संभाला मोर्चा, अस्पताल पहुंचकर लिया जायजा

​हादसे की खबर मिलते ही चंबा सदर विधायक श्री नीरज नैय्यर ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अपने पूर्व निर्धारित सभी कार्यक्रम और कार्य तुरंत प्रभाव से रद्द कर दिए और वे सीधे मेडिकल कॉलेज चंबा के लिए रवाना हुए।

​अस्पताल पहुँचकर विधायक ने पंडित जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. पंकज गुप्ता, एमएस डॉ. प्रदीप सिंह, डॉ. मानिक सहगल और डॉ. अश्वनी के साथ बैठक की। उन्होंने डॉक्टरों की पूरी टीम को निर्देश दिया कि:

​”हादसे में घायल हुए प्रत्येक व्यक्ति का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और बेहतर इलाज सुनिश्चित किया जाए। इलाज में किसी भी प्रकार की लापरवाही या सामग्री की कमी नहीं होनी चाहिए और घायलों या उनके परिजनों को किसी भी प्रकार की असुविधा न झेलनी पड़े।”

​”यह हृदयविदारक हादसा अत्यंत पीड़ादायक”: नीरज नैय्यर

​अस्पताल परिसर में मीडिया और प्रभावित परिवारों से बातचीत करते हुए सदर विधायक श्री नीरज नैय्यर ने गहरा शोक व्यक्त किया। उन्होंने भावुक होते हुए कहा:

​“यह हृदयविदारक हादसा अत्यंत पीड़ादायक है। जिन परिवारों ने इस सड़क दुर्घटना में अपने प्रियजनों को खोया है, उनके दुःख की कल्पना भी नहीं की जा सकती। मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवारों को यह असहनीय दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करें। सभी घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए मैं ईश्वर से प्रार्थना करता हूँ।”

​प्रशासन की ओर से भी प्रभावितों को त्वरित फौरी राहत राशि उपलब्ध करवाई जा रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने के लिए मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Ami News
Author: Ami News

trfgcvkj.blkjhgfd

Leave a Comment

और पढ़ें

Horoscope

Weather

और पढ़ें
error: Content is protected !!